एंटरटेनमेंट
ऐश्वर्या राय ने कहा ‘प्रेम ही एक मात्र धर्म है’, पीएम मोदी के सम्मुख श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी उत्सव पर किया नतमस्तक
ऐश्वर्या राय: आध्यात्मिक नेता श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी कार्यक्रम के अवसर पर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में ऐश्वर्या राय एक धर्म पर विचार करती नजर आईं। आइए जानते हैं ऐश्वर्या राय ने प्यार और धर्म के विषय में क्या कहा जो लोगों की प्रशंसा का विषय बना। इसी दौरान एक्ट्रेस पीएम मोदी के चरणों को छूती भी नजर आईं। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और श्री सत्य साईं बाबा के 5 डी के बारे में चर्चा करते हुए दिखीं।
धर्म और प्यार पर ऐश्वर्या राय का विचार
दरअसल इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय ने प्यार और धर्म के संदर्भ में कहा, “केवल एक जाति है मानवता की, केवल एक धर्म है प्रेम का, केवल एक भाषा है हृदय की, और केवल एक ईश्वर है, जो सर्वव्यापी है।” इस समय पीएम नरेंद्र मोदी भी वहां उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर मिस वर्ल्ड 1994 रह चुकी ऐश्वर्या राय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीएम मोदी से आशीर्वाद लेती हुई ऐश्वर्या राय
इस समय सोशल मीडिया पर एक और दृश्य चर्चा में है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को देखकर ऐश्वर्या राय उन्हें झुककर प्रणाम करती हैं। स्मित के साथ पीएम मोदी आशीर्वाद देते हुए दिखाई देते हैं।
ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
इस विशेष अवसर पर ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद और हमारे साथ रहने के लिए आभार। मैं आपके ज्ञानवर्धक शब्द सुनने को लेकर उत्सुक हूं जो सदैव प्रेरणादायक और प्रभावशाली होते हैं। आपकी उपस्थिति इस शताब्दी समारोह को पवित्रता और प्रेरणा दे रही है। श्री सत्य साईं बाबा के 5 D पर चर्चा करते दिखाई दिए, जैसे अनुशासन, समर्पण, भक्ति, दृढ़ संकल्प और विवेक।
फिलहाल ऐश्वर्या राय इस आयोजन को लेकर चर्चा में हैं, जहां पीएम मोदी के साथ सचिन तेंदुलकर भी दिखाई दिए।