एंटरटेनमेंट

‘छोडूंगा नहीं…’, सुनील शेट्टी ने किसे दी धमकी? बेटे से जुड़ा है मामला

Published

on

23 जनवरी को ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के एक इवेंट के दौरान ‘बॉर्डर’ फेम एक्टर सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए। उन्होंने अपने बेटे अहान शेट्टी को लेकर बात की। साथ ही अहान की डेब्यू फिल्म के फ्लॉप होने के बाद के उनके स्ट्रगल को याद किया। अब एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इस इमोशनल मोमेंट के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब बात बच्चों की आती है, तो वो पूरी तरह से एक अलग इंसान बन जाते हैं।

क्यों इमोशनल हुए सुनील शेट्टी?

मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में उनका दिल हैवी हो गया और आंखें भी भर आई थीं। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों के सामने कमजोर होने में कोई परहेज नहीं करते, क्योंकि यही सुनील शेट्टी का असली रूप है। सुनील ने बताया कि इस इवेंट के दौरान अहान शेट्टी ने अपना हाथ उनकी पीठ पर रखा, जिससे वो और भी ज्यादा भावुक हो गए। एक्टर ने कहा, ‘जब बात बच्चों की आती है, तो मुझे लगता है कि पेरेंट्स सबसे ज्यादा कमजोर हो जाते हैं और अलग इंसान बन जाते हैं।’

बेटे के खिलाफ नेगेटिव पीआर पर भड़के सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने इसके अलावा बेटे के खिलाफ नेगेटिव पीआर करने वालों और ट्रोलर्स को भी निशाने पर लिया। सुनील शेट्टी का कहना है कि वो अहान को अपनी जिंदगी के फैसले खुद ही लेने देते हैं। अहान जो फिल्में करना चाहते हैं, वो चुन सकते हैं। एक्टर ने इसके साथ ये भी साफ कर दिया कि उनके बेटे पर अगर कोई उंगली उठाएगा, तो वो चुप नहीं बैठने वाले। वो किसी को नहीं छोड़ेंगे। सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्होंने न तो अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ के दौरान दखल दिया था और न ही अब ‘बॉर्डर 2’ का एक भी फ्रेम देखा है। बता दें, ‘बॉर्डर 2’ के इवेंट में सुनील शेट्टी महज इसलिए शामिल हुए थे, क्योंकि मेकर्स ने उन्हें इनवाइट किया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version