Health

जोड़ों के दर्द का इलाज: महंगे उपचार से नहीं मिल रहा राहत, तो डॉक्टर का यह पारंपरिक उपाय कर सकता है मदद!

Published

on

गठिया दर्द का इलाज: सर्दी के मौसम में जोड़ो का दर्द पीड़ित व्यक्ति की स्थिति को और खराब कर देता है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए विभिन्न महंगी दवाएं लेते हैं लेकिन फिर भी उन्हें सच्ची राहत नहीं मिलती। ऐसे व्यक्तियों के लिए डॉक्टर द्वारा एक पारंपरिक नुस्खा साझा किया जा रहा है। इसे आजमा कर जॉइंट पेन से आराम पाया जा सकता है। यह कमजोर हड्डियों और जोड़ों के दर्द के लिए एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है।

डॉक्टर से जानें गठिया दर्द का इलाज

गठिया दर्द से राहत दिलाने के इस पारंपरिक उपाय को Healthy Hamesha नामक यूट्यूब चैनल पर डॉक्टर सलीम जैदी प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें वे बता रहे हैं कि, जोड़ों का दर्द, कैल्शियम की कमी, घुटने, कमर, हाथ-पैर में तेज दर्द को कैसे समाप्त किया जा सकता है। वीडियो में डॉक्टर बता रहे हैं कि, जोड़ों के दर्द में अंग्रेजी दवाएं लेने के बाद भी कोई विशेष राहत नहीं मिल पाती है, आइए जानते हैं इसके
पीछे की असली वजह। असली वजह यह है कि, अधिकतर दर्द की दवाएं केवल सूजन और दर्द को दबाने का काम करती हैं।

वीडियो देखें

वीडियो क्रेडिट: Healthy Hamesha

ये दवाएं केवल दर्द और सूजन को कम करने का कार्य करती हैं। हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को अंदर से सुधार नहीं करतीं। इसलिए इस पारंपरिक उपाय को अपना सकते हैं। इसके लिए आपको सफेद तिल (वाइट सिस्म सीड्स) की आवश्यकता होगी। तिल कैल्शियम का एक बेहतरीन
प्राकृतिक स्रोत है, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। दूसरा सामग्री है,
मखाना। मखाने में कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। तीसरी चीज है बादाम। बादाम में विटामिन ई और हेल्दी फैट होते हैं जो कि जोड़ो को लचीला बनाते हैं और कोशिकाओं को मरम्मत करते हैं। चौथा सामग्री है फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज। अलसी में ओमेगा थ्री फैटी एसिड होते हैं। इसके बाद आपको पिसी हुई सोंठ, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर लेना है। इन सभी को मिक्सर में बारीक पीसकर मिश्रण तैयार कर लेना है। इसके बाद हर रात गर्म दूध के साथ सेवन करना है।

जोड़ों के दर्द की औषधि कैसे लें?

अगर आप मोटापे या फिर खराब कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो इसे गर्म पानी के साथ लें। वहीं, अगर पाचन क्रिया कमजोर है, तो सुबह नाश्ता करने के बाद गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से जोड़ों का दर्द स्थायी रूप से कम हो सकता है। यह हड्डियों को अंदर से हील करता है। जो लोग कैल्शियम की कमी से जूझ रहे हैं, उन्हें इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

अस्वीकृति: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यह किसी भी योग्य चिकित्सीय राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीके और दावे केवल सुझाव माने जाने चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही इनका खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version