एंटरटेनमेंट
धुरंधर की प्री-बुकिंग में आया शानदार उभार, महंगी टिकटों के बावजूद रिकॉर्ड बुकिंग जारी
धुरंधर की अग्रिम बुकिंग: रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म की अग्रिम बुकिंग सोमवार, 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन दर्शकों की भारी भीड़ ने सबको चौंका दिया। कई शहरों में टिकट की कीमतें 2000 रुपये से ऊपर पहुंच गईं, फिर भी बिक्री में कमी नहीं आई। आइए जानते हैं कि अब तक धुरंधर की कितनी टिकटें बिकी हैं।
टिकटों की कीमत में उछाल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 2D में कुल 25347 टिकट बिक चुके हैं, जिसमें 2507 शो हैं। वहीं आईमैक्स 2D में 2484 टिकट बिकी हैं, जिसमें 74 शो हैं। इसके अलावा, फिल्म ने ब्लॉक सीट्स के साथ 2.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के वसंत कुंज स्थित PVR Director’s Cut में एक टिकट की कीमत 2400 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि मुंबई के अंधेरी में PVR Icon में प्रीमियम टिकट 1610 रुपये की है। इसके बावजूद, कमाई में कोई गिरावट नहीं दिख रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट
रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है और फैंस को इससे बहुत उम्मीदें हैं। आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, और सारा अर्जुन जैसे अभिनेता दिखाई देंगे। यह फिल्म एक वास्तविक जीवन पर आधारित कहानी है, जिसमें मेजर मोहित शर्मा की कथा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रियाएं दी हैं।