एंटरटेनमेंट

फरहान अख्तर को ‘120 बहादुर’ के दौरान एक चीज का था डर, लद्दाख की खूबसूरत वादियों में 8-9 हफ्ते की कड़ी मेहनत की

Published

on

फरहान अख्तर: डायरेक्शन के साथ-साथ अपनी अदाकारी से भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले फरहान अख्तर इस समय अपनी नई फिल्म 120 बहादुर को लेकर सुर्खियों में हैं। वह मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाने जा रहे हैं। असली हीरो का किरदार निभाने के लिए उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, और किस कारण से वह चिंतित थे, इस बारे में उन्होंने फिल्मफेयर से बातचीत में बताया। इसके लिए उन्होंने 8 से 9 हफ्ते लद्दाख में शूटिंग की। आइए जानते हैं कि फरहान अख्तर ने 120 बहादुर के लिए कितनी मेहनत की है।

फरहान अख्तर के लिए 120 बहादुर की चुनौती

Credit- @FilmfareOfficial

जब फरहान अख्तर से 120 बहादुर फिल्म के बारे में पूछा गया कि मेजर शैतान सिंह भाटी की कहानी पर आधारित है, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस किरदार को निभाने में सबसे बड़ी चुनौती क्या थी? इसके जवाब में फरहान कहते हैं, “यह निश्चित रूप से एक चुनौती थी। जब एक असली जिंदगी के हीरो का किरदार निभाना होता है, तो यह हमेशा एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है। क्योंकि जिस संस्थान के लिए उन्होंने सेवा की, उनका परिवार और करीबी लोग आपसे हमेशा उम्मीद करते हैं कि आप अपने किरदार के साथ न्याय करें।”

लद्दाख में शूटिंग के अनुभव पर क्या बोले फरहान अख्तर

फरहान ने कहा, “इस जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए मैंने इसे स्वीकार किया और निर्देशक ने इस बारे में बहुत स्पष्ट किया कि उन्हें क्या करना है, इसलिए यह थोड़ा आसान हो गया। लद्दाख में शूटिंग करना हमेशा खूबसूरत होता है, और इसमें अपनी चुनौतियां भी होती हैं। हम वहां 8-9 हफ्ते तक शूटिंग करते रहे। कुल मिलाकर यह अनुभव अद्भुत रहा।” लद्दाख में शूटिंग हो या असली हीरो के किरदार को जीवंत करने की चुनौती, इसके लिए फरहान अख्तर ने कड़ी मेहनत की है।

जहां तक 120 बहादुर की बात है, यह फिल्म रजनीश घई के निर्देशन में 21 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version