Health
संतरे के सेवन का डॉक्टर द्वारा सुझाया गया सही तरीका, क्या आप उसकी पोषक तत्वों की गुणवत्ता को नुकसान तो नहीं पहुँचा रहे?
नारंगी: नारंगी, यानी संतरा, विटामिन सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर है, जो आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ त्वचा के लिए फायदेमंद है। क्या आप जानते हैं कि इसे खाने का सही तरीका क्या है? जी हां, संतरा खाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। डॉ प्रियंका सेहरावत ने इस वीडियो में दिखाया है कि कैसे नारंगी खा सकते हैं। क्या आप जो खा रहे हैं, वह सही तरीका है? आइए जानते हैं कि डॉ प्रियंका ने संतरा खाने का सही तरीका कौन सा बताया है, जो आपके लिए जानना जरूरी है।
इस तरीके से खाने से नहीं मिलेंगे संतरे के फायदे
वीडियो में नारंगी के फायदों को बताते हुए डॉ प्रियंका कहती हैं कि पूरा संतरा जूस से अधिक लाभकारी है, क्योंकि जब आप इसे जूस में परिवर्तित करते हैं, तो फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। हमें हर दिन 25 ग्राम फाइबर चाहिए। अगर आपको फाइबर चाहिए तो आपको जूस के बजाय पूरा संतरा खाना चाहिए। पूरा संतरा खाने से आपको अधिक लाभ होगा, इसलिए इसे जूस की बजाय फल के रूप में खाएं।
एक दिन में कितने संतरे हैं डॉक्टर अप्रूव
डॉ प्रियंका कहती हैं कि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध मात्रा होती है। यह श्वसन संक्रमण, फ्लू वायरस से सुरक्षा प्रदान करने में और इम्यूनिटी को बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। डॉ प्रियंका बताती हैं कि किसी भी रूप में संतरा खाएं लेकिन इसे खाना जरूरी है। कम से कम हर दिन 2 संतरे आपके लिए आवश्यक हैं, और यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ श्वसन संक्रमण और वायरस से बचाव भी कर सकते हैं। आपको सभी पोषक तत्व सही मात्रा में प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि आप संतरे को सही तरीके से खा रहे हैं, क्योंकि जूस पीने से आपको वो फायदे नहीं मिलेंगे जो आपको चाहिए।
दिल की बीमारियों से लेकर वजन घटाने और त्वचा के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ाने में नारंगी के कई फायदे हैं।
अस्वीकृति: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सीय राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में वर्णित तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।