एंटरटेनमेंट
Welcome To The Jungle की रिलीज डेट से उठा पर्दा, थिएटर्स में किस दिन दस्तक देगी अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म?
अब बस पांच महीने का इंतजार और फिर सिनेमाघरों में कॉमेडी का जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। दरअसल, फिल्म Welcome To The Jungle की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। दिसंबर में अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी थी कि फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी, और अब इसकी आधिकारिक रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।
कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’?
कॉमेडी से भरपूर यह मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वेलकम फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किस्त है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म पहले से भी ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग होगी। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्देशन की जिम्मेदारी अहमद खान ने संभाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में करीब 30 सितारों की दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी।
शानदार है फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और दलेर मेहंदी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट के इंतजार में फैंस
गौरतलब है कि वेलकम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म Welcome साल 2007 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरा भाग Welcome Back साल 2015 में दर्शकों के बीच आया था। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था और बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों को जबरदस्त सफलता मिली थी। अब दर्शक इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जून 2026 में सिनेमाघरों में हंसी का तूफान लेकर आने वाला है।