कॉफी सिर्फ एक पीने की चीज नहीं है, बल्कि कई लोगों के लिए दिन की शुरुआत ही कॉफी से होती है। लेकिन हर कॉफी का स्वाद एक जैसा नहीं होता। कुछ कॉफी तेज और कड़वी दोनों होती हैं, तो कुछ दूध और चॉकलेट की वजह से मीठी और क्रीमी होती हैं। कॉफी का तरीका, दूध की मात्रा और उसमें मिलाई जाने वाली चीजें उसके स्वाद को अलग बनाती हैं। आइए जानते हैं लोगों की बेहद पसंदीदा 7 कॉफी और उनकी खासियत।
1. एस्प्रेसो – जबरदस्त स्ट्रॉन्ग
अगर आपको कड़क कॉफी अच्छी लगती है, तो सीधा एस्प्रेसो ट्राय करें। इसमें दूध नहीं होता। ये गाढ़ी, थोड़ी कड़वी कॉफी होती है। छोटा-सा कप, मगर असर और स्वाद दोनों तेज होते हैं।
2. अमेरिकानो – हल्की लेकिन फ्लेवर-फुल
अमेरिकानो कॉफी एस्प्रेसो में ही पानी मिलाकर बनती है। पानी से इसकी कड़वाहट कम हो जाती है, लेकिन असली कॉफी का टेस्ट बना रहता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद तो ये कॉफी बेस्ट है।
3. कैप्युचीनो – झाग वाली सुपरहिट
इंडिया में लोगों को सबसे ज्यादा कैप्युचीनो पसंद आती है। ऊपर मोटी झाग की लेयर, नीचे कॉफी और दूध का क्रिमी मिक्स। ये स्ट्रॉन्ग और क्रीमी का परफेक्ट बैलेंस है। अगर आपको स्ट्रॉन्ग कॉफी पसंद नहीं है या आप पहली बार पी रहे हैं तो आप ये ट्राई जरूर करें l
4. लाटे – दूधिया और मुलायम
लाटे में दूध कुछ ज्यादा ही होता है, इसलिए इसका स्वाद काफी हल्का और स्मूथ रहता है। जिसे कड़वी कॉफी पसंद नहीं, उसके लिए लाटे एकदम सही है।
5. मोका – चॉकलेट के दीवानों के लिए
कॉफी और चॉकलेट दोनों चाहिए? तो मोका ले लीजिए। इसमें एस्प्रेसो, दूध के साथ चॉकलेट सिरप मिलाया जाता है। इसका टेस्ट मीठा और चॉकलेट जैसा होता है।
6. मैकियाटो – स्ट्रॉन्ग में थोड़ा क्रीमी टच
मैकियाटो में एस्प्रेसो पर बस थोड़ा सा दूध का झाग डाला दिया जाता है। बहुत कड़क लेकिन इसमें हल्की सी क्रिमीनेस भी आ जाती है।
7. कोल्ड कॉफी – गर्मी की फेवरेट
गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीने का मजा ही कुछ और होता है। ठंडा दूध, बर्फ, कॉफी, और कहीं-कहीं आइसक्रीम भी। इसका टेस्ट भी ठंडा और स्वीट होता है।
तो आपके लिए कौन सी कॉफी हो सकती है बेहतर?
अगर ज्यादा स्ट्रॉन्ग चाहिए तो एस्प्रेसो या मैकियाटो चुनिए। बिना दूध वाली हल्की कॉफी पसंद है, तो आप अमेरिकानो पीजिए। रोजाना के लिए क्रीमी चाहें तो कैप्पुचीनो या लाटे ट्राय करें। मीठी और चॉकलेटी चाहिए तो मोका ट्रॉय करें।