रक्षाबंधन के पर्व पर बाज़ारों में नई और यूनिक डिज़ाइनस की राखियां मिलती है। मार्किटों में 2 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां मिल रही हैं। दिल्ली की होलसेल मार्केटों में बल्क में फैंसी डिजाइनर थ्रेड, भैया और भाभी की जोड़े वाली राखियां (लुम्बा सेट) और कार्टून राखियां मिल रही हैं। देशभर के लोग और व्यापारी दिल्ली की बाजारों से राखियां लेकर जाते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही दिल्ली की कुछ होलसेल मार्केट्स के बारे में जहां आप अच्छी, सस्ती और यूनिक राखी ले सकते हैं।
सदर बाजार
रक्षाबंधन का त्यौहार आते ही सबकी नज़र सदर बाजार की तरफ होती है। यहां आपको अलग-अलग प्रकार की राखियां अच्छे प्राइस पर मिलेंगी। व्यापारियों की पहली पसंद सदर बाजार हैं। यहां राखी के एक पीस का स्टार्टिंग रेट 2 रुपये से 500 रुपये तक है, यह कीमत हर तरह के खरीददारों के लिए है, सिर्फ व्यापारियों के लिए नहीं। सदर बाजार तो अपनी थोक की मार्किट और डिज़ाइनस के लिए ही जाना जाता है। सदर बाजार रविवार को बंद रहता है। ये बाजार सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहता है। यहां पहुंचने के लिए नज़दीकी मेट्रो स्टेशन तीस हज़ारी है।
किनारी बाजार (चांदनी चौक)
शादी और सजावट के सामान के लिए सबसे चांदनी चौक की किनारी मार्किट सबसे प्रसिद्ध और पुराना थोक बाजार माना जाता है। यहां अमेरिकन डायमंड, स्टोन और बीड्स वाली डिजाइनर राखियां, थ्रेड, पारम्परिक और बच्चों की कार्टून राखी जैसी सभी तरह की राखियां मिलती हैं। थोक और आम खरीददार भी यहां से राखियां ले सकते हैं, लेकिन थोक में राखियां थोड़ी सस्ती मिलती हैं। यह बाजार रविवार को बंद रहता है और इसकी टाइमिंगस सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से रात के 7 बजे तक है। यहां पहुंचने के लिए नज़दीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है।
चावड़ी बाजार
चावड़ी बाजार होलसेल की मार्किटों में सबसे पुराना बाजार है। यह मार्किट अपने पेपर, वेडिंग कार्ड और पैकेजिंग के सामान के लिए जानी जाती है। यहां रक्षाबंधन के समय राखियां थोक के रेट पर मिलती हैं और राखी बनाने का कच्चा सामान भी मिलता है, जिससे आप खुद से ही अपनी मनपसंद की राखी बना सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए नज़दीकी मेट्रो स्टेशन चावड़ी बाजार है। ये मार्किट रविवार को बंद रहती है और इसकी टाइमिंगस सोमवार से शनिवार सुबह 10:30 बजे से रात के 8 बजे तक है।