'बिग बॉस 14' से मशहूर हुईं निक्की तंबोली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। निक्की तंबोली काफी समय से अरबाज पटेल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। इन दोनों को हर समय पैपराजी के सामने रोमांस करते हुए देखा जाता है। ऐसे लवी-डवी कपल के भी ब्रेकअप की खबरें आ सकती हैं, ये वाकई हैरान कर देने वाली बात है। हालांकि, सच यही है कि निक्की तंबोली और अरबाज पटेल अपनी ब्रेकअप रूमर्स को लेकर सबका अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। 

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने बनाई इंस्टा पर दूरी 

आपको बता दें, निक्की तंबोली और उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर अब ये दोनों एक-दूसरे से दूरी बना चुके हैं। यानी जहां पहले ये दोनों एक-दूसरे पर दुनिया के सामने प्यार लुटाते थे अब वहां ये एक-दूसरे को देखना तक नहीं चाहते। ये बात ओर है कि भले ही अब निक्की और अरबाज डिजिटल दूरी बना चुके हैं, लेकिन इन दोनों ने एक-दूसरे से जुड़े पोस्ट अभी तक डिलीट नहीं किए हैं। वहीं, दोनों के क्रिप्टिक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लगी आग में घी का काम कर रहे हैं। 

निक्की तंबोली ने खुद को बताया सिंगल 

अब निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप रूमर्स के बीच अपना रिलेशनशिप स्टेटस रिवील किया है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा रिलेशनशिप स्टेटस- मैं सिंगल हूं, लेकिन एक आदमी है जो मेरा नहीं है, लेकिन उसकी वजह से कोई और आदमी नहीं है।' इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे निक्की तंबोली फैंस को हिंट दे रही हैं कि वो सिंगल हैं और उनका फिलहाल किसी और के साथ भी कोई अफेयर नहीं चल रहा है। 

नए रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी 

आपको बता दें, इससे पहले अरबाज पटेल ने ऐसे ही एक पोस्ट शेयर कर बिना नाम लिए निक्की पर चीटिंग का आरोप लगाया था। हालांकि, निक्की ने भी उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा था, 'सच जो वो नहीं कहते। अफेयर्स इसलिए नहीं होते कि नया इंसान कुछ ऐसा है जिसे देखकर खुद को रोका न जा सके। वो इसलिए होते हैं क्योंकि पुराने इंसान से अपने वादों का सम्मान करना छोड़ दिया है।' अब इन दोनों के इस तरह के क्रिप्टिक पोस्ट इंटरनेट पर छाए हुए हैं और गॉसिप का हॉट टॉपिक बने हुए हैं।