उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया से ही अपनी पहचान बनाई है। एक वक्त पर उर्फी को जब काम नहीं मिला तो उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और वो घर-घर में मशहूर हो गईं। अपने कपड़ों से लाइमलाइट लूटने वालीं उर्फी अब टीवी के बड़े-बड़े रियलिटी शोज में नजर आती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के दम पर उर्फी जावेद ने नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स तक का सफर तय कर लिया है। इतनी ऊंचाइयां छूने के बाद अब उर्फी जावेद ने उसी सोशल मीडिया से अपनी पहचान मिटा दी है। 

इंस्टा से गायब हुए उर्फी जावेद के पोस्ट 

ये जानकर फैंस को झटका लग सकता है कि 5.3 मिलियन फॉलोअर्स वालीं उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम से लगभग सारे पोस्ट हैट चुके हैं। जब आप इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद की प्रोफाइल खोलेंगे तो आपको उनका कोई भी पर्सनल पोस्ट नजर नहीं आएगा। अब उनके अकाउंट पर महज 3 वीडियो नजर आ रहे हैं। ये वीडियो में प्रमोशनल वीडियो हैं, शायद इसी वजह से उर्फी ने इन्हें हाईड या डिलीट नहीं किया है। उर्फी ने अपने पुराने पोस्ट के साथ क्या किया? ये जानने के लिए उनके फैंस भी बेताब हैं। 

क्या है मामला?

हो सकता है कि उर्फी जावेद ने कुछ समय के लिए अपने सभी पुराने पोस्ट हाईड कर दिए हों। या ये भी हो सकता है कि उर्फी ने अपने इंस्टा पोस्ट को डिलीट कर दिया हो। अब पोस्ट दिखाई न देने का असली कारण क्या है? ये तो बीएस उर्फी जावेद ही बता सकती हैं। फिलहाल फैंस इस बात को लेकर टेंशन में हैं और हर कोई तरह-तरह के कयास लगा रहा है। वैसे भी हाल ही में उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक बड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक साल में उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स निकल गए।  

उर्फी ने हाल ही में बयां किया था दर्द 

उर्फी ने वीडियो में खुलासा किया था कि उनके शो का दूसरे सीजन कैंसिल हो गया और 'बिग बॉस 20', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज से उन्हें रिजेक्शन मिला है। उर्फी ने अपने इस साल को रिजेक्शन का साल बताया था। अब उस वीडियो के बाद जब उर्फी सोशल मीडिया से लगभग गायब नजर आ रही हैं, तो फैंस भी चिंतित हो गए हैं।