एंटरटेनमेंट

Sidharth Malhotra के पिता के निधन के बाद आया Kiara Advani का पहला पोस्ट, ससुर को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर

Published

on

Sidharth Malhotra Father Passed Away: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता इस दुनिया में नहीं रहे। सुनील मल्होत्रा ने 14 फरवरी को अपनी अंतिम सांस ली थी। वो लम्बे समय से बीमार थे और अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिद्धार्थ और उनका पूरा परिवार इस वक्त गहरे दुख में है। सिद्धार्थ ने कुछ समय पहले आने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। सिद्धार्थ के बाद अब कियारा आडवाणी का भी ससुर के निधन के बाद पहला रिएक्शन सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं।

कियारा का ससुर के निधन पर भावुक रिएक्शन

पहली फोटो में कियारा और सिद्धार्थ दोनों सुनील मल्होत्रा को हग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भी सुनील मल्होत्रा व्हीलचेयर भी हैं। इस खूबसूरत फैमिली फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपने ससुर की मुस्कुराती हुई एक तस्वीर भी शेयर की है। साथ ही दिल से एक मैसेज लिखा है। कियारा ने एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर सबको भावनाओं से भर दिया। इसमें उन्होंने दिल से निकले शब्दों में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल को छू लेने वाला संदेश

कियारा ने अपने पोस्ट में लिखा कि शुरुआत से ही उन्हें खुले दिल से अपनाया गया। उन्होंने बताया कि उनके ससुर का स्नेह, समझदारी और बिना शर्त प्यार पूरे परिवार को मजबूती देता था। उनके अनुसार, उनकी गर्मजोशी हमेशा एक जैसी रही और परिवार के लिए उनका प्रेम हर चीज़ का केंद्र था। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि वे छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे, ध्यान से सुनते थे और बिना किसी अपेक्षा के हमेशा देते रहते थे। कियारा के शब्दों में उनके ससुर की कहानियाँ, उनकी हंसी, उनकी शांत ताकत और उनका कोमल स्वभाव हमेशा यादों में जिंदा रहेगा।

विरासत में मिली इंसानियत और मूल्यों की सीख

पोस्ट में कियारा ने लिखा कि वे अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्रेम की विरासत छोड़ गए हैं। यह विरासत उनके बच्चों, परिवार और उन सभी लोगों में जीवित रहेगी, जिन्हें उन्हें जानने का सौभाग्य मिला। अंत में उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में लिखा कि वे हमेशा याद किए जाएंगे, हमेशा प्यार किए जाएंगे और शांति से विश्राम करें। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने कियारा और सिद्धार्थ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कियारा के शब्दों को बेहद सच्चा और दिल से निकला बताया। ये पोस्ट न सिर्फ एक श्रद्धांजलि है, बल्कि एक बहू और बेटी की तरफ से उस व्यक्ति के लिए आभार भी है, जिसने उसे परिवार का हिस्सा बनाकर बिना शर्त प्यार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version