Connect with us

एंटरटेनमेंट

Splitsvilla फेम Mayank Pawar का निधन, 7 बार जीता था ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब; इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़

Published

on

टेलीविजन और फिटनेस जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रियलिटी शो MTV Splitsvilla के चर्चित कंटेस्टेंट और फिटनेस आइकन Mayank Pawar का निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने से परिवार, दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई।

इंस्टाग्राम पोस्ट से हुई पुष्टि

मयंक के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनके निधन की पुष्टि की गई। भावुक पोस्ट में उन्हें “एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा” बताया गया। इस संदेश ने फैंस को और भावुक कर दिया।

सात बार ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब

मयंक पवार केवल टीवी पर्सनैलिटी नहीं थे, बल्कि फिटनेस की दुनिया में भी बड़ा नाम थे। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से सात बार ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीता था और एक बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के ओवरऑल विनर भी रहे थे। उनकी उपलब्धियों ने उन्हें युवाओं के बीच रोल मॉडल बना दिया था।

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में पहचान

एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के तौर पर मयंक ने कई लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाए। उनकी अनुशासित दिनचर्या, सख्त वर्कआउट रूटीन और प्रभावशाली फिजीक की अक्सर चर्चा होती थी। हालांकि उनके अचानक निधन ने फिटनेस इंडस्ट्री में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं पर नई बहस छेड़ दी है। अब तक उनकी मृत्यु के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग फिटनेस सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड के बढ़ते इस्तेमाल पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि बाहरी फिटनेस हमेशा आंतरिक स्वास्थ्य की गारंटी नहीं होती।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मयंक पवार की स्मृति में बुधवार, 25 फरवरी 2026 को दिल्ली के राणा प्रताप बाग स्थित संगम पार्क के वाल्मीकि मंदिर में शाम 5 से 6 बजे के बीच शोक सभा आयोजित की जाएगी। ‘स्प्लिट्सविला’ के दौरान उनकी शालीनता और शांत स्वभाव को याद करते हुए फैंस कह रहे हैं कि शो में उन्होंने जैसा नेक व्यक्तित्व दिखाया, वैसा कम ही देखने को मिलता है। मयंक पवार का यूं अचानक जाना फिटनेस और एंटरटेनमेंट जगत के लिए बड़ी क्षति है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

Dhurandhar 2 का धमाका, फिल्म ने रिलीज से 10 दिन पहले एडवांस बुकिंग में छापे लाखों रुपये

Published

on

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही इसकी पेड प्रीमियर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है।

एडवांस बुकिंग में ही 10 लाख की कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करीब 1 मिलियन यानी लगभग 10 लाख रुपये की कमाई कर ली है। खास बात यह है कि यह कमाई सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी शुरू हो चुकी है। इससे पहले इस तरह के रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘जवान’, ‘पठान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के नाम रहे हैं। लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने यह उपलब्धि फिल्म रिलीज से 10 दिन पहले ही हासिल कर ली है।

प्री-सेल से 30 लाख तक पहुंच सकती है कमाई

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर फिल्म को लेकर ऐसा ही क्रेज बना रहा, तो आने वाले दिनों में सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही 30 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है। हालांकि प्री-सेल के मामले में कुछ बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है।

इन बड़ी फिल्मों से है मुकाबला

अमेरिका में प्री-सेल के मामले में पहले भी कई भारतीय फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ‘बाहुबली’ ने प्रीमियर के साथ पहले तीन दिनों में लगभग 45 लाख रुपये कमाए थे। ‘RRR’ ने इसी अवधि में करीब 42 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘कल्कि’ ने प्री-सेल में करीब 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टिकट इन फिल्मों के मुकाबले थोड़े सस्ते हैं। ऐसे में हो सकता है कि फिल्म कमाई के मामले में इनका रिकॉर्ड न तोड़ पाए, लेकिन टिकट बिक्री और दर्शकों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बन सकता है।

अमेरिका में मिल रहा जबरदस्त सपोर्ट

अमेरिका में भी फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर टेक्सास में बसे साउथ इंडियन दर्शकों से फिल्म को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। वहीं न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कैलिफोर्निया में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी दर्शक रहते हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

बिना प्रमोशन भी कर सकती है बड़ी कमाई

बताया जा रहा है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने अमेरिका में शानदार कमाई की थी और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े थे। अब 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बिना ज्यादा प्रमोशन के भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस खासतौर पर जसकीरत सिंह रंगी के हमजा बनने की कहानी को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

‘मुझे हरयाणा का बेटा समझकर माफ…’, Badshah ने Tateeree विवाद पर तोड़ी चुप्पी; गाना डिलीट होते ही मांगी माफी

Published

on

मशहूर रैपर और सिंगर Badshah इन दिनों अपने नए गाने ‘टटिहरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गाने के बोल आपत्तिजनक हैं और एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर गाने को हटाने की मांग भी तेज हो गई।

गाना डिलीट होते ही मांगी माफी

मामला इतना आगे बढ़ गया कि हरियाणा और जींद में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। साथ ही रैपर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब बादशाह ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और माफी मांगते हुए गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया। उन्होंने कहा, ‘नमस्ते मैं हूं बादशाह। मेरा नया गाना ‘टटिहरी’ रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रजेंटेशन की वजह से जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को… उनके सेंटीमेंट्स को ठेस पहुंची है।’

बादशाह का आया बयान

बादशाह ने आगे कहा, ‘मैं खुद हरियाणा से हूं, जो लोग मुझे जानते हैं… वो जानते हैं- मेरी पहचान हरियाणा से है। मैं एक प्राउड हरियाणवी हूं। मेरा कभी भी ऐसा इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा की किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात करूं। मैं Hip-hop जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स अक्सर कम्पटीशन को नीचे दिखाते हैं, ये उनके लिए होते हैं। ये किसी औरत या बच्चे के लिए कभी नहीं था और न मैं कभी ऐसा करूंगा। लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से आप सभी से माफी मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर (अपना बेटा समझकर) आप मुझे माफ करेंगे।’

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

आपको बता दें, बादशाह ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘गाना हर जगह से हट चुका है।’ अब गाना हटाने और माफी मांगने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ लोगों ने बादशाह के इस कदम की सराहना की और कहा कि गलती होने पर माफी मांगना सही फैसला है। वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि विवाद बढ़ने के बाद ही गाना क्यों हटाया गया।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

थलपति विजय की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी ने कोर्ट में रखी खास डिमांड

Published

on

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता Thalapathy Vijay की निजी जिंदगी का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। उनकी पत्नी Sangeeta Sornalingam ने पहले ही तलाक की अर्जी दायर कर दी थी। अब उन्होंने अदालत में एक नई याचिका दाखिल कर अपने ससुराल में रहने का अधिकार मांगा है। 51 वर्षीय संगीता ने कोर्ट से रहने की सुरक्षा और आर्थिक मदद की भी मांग की है। उनका कहना है कि भारत में उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा उचित घर नहीं है।

ससुराल में रहने या दूसरा घर देने की मांग

नई याचिका में संगीता ने कोर्ट से अपील की है कि जब तक विजय अपने स्टेटस के अनुसार उन्हें दूसरा घर उपलब्ध नहीं कराते, तब तक उन्हें अपने ससुराल में रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि वह यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिक हैं और भारत में उनका खुद का कोई घर नहीं है, इसलिए यदि उन्हें ससुराल में रहने से रोका गया तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

एलिमनी और आर्थिक मदद की भी मांग

संगीता ने अदालत में दायर याचिका में स्थायी गुजारा भत्ता (Permanent Alimony) की भी मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कानूनी कार्रवाई के दौरान अपने खर्चों के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि संगीता ने करीब 250 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

विजय पर बेवफाई के आरोप

तलाक की अर्जी में संगीता ने विजय पर बेवफाई और क्रूरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि विजय एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता को इस कथित रिश्ते के बारे में 2021 में जानकारी मिली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भरोसा दिलाने के बावजूद विजय ने उस अभिनेत्री से रिश्ता खत्म नहीं किया।

तृषा कृष्णन के साथ अफेयर की चर्चा

इस पूरे विवाद के बीच विजय का नाम अभिनेत्री Trisha Krishnan के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि विजय और तृषा एक ही कार में समारोह में पहुंचे थे और कार्यक्रम से एक साथ निकलते भी नजर आए। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

27 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर

विजय और संगीता ने साल 1998 में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से भी शादी की। इस कपल के दो बच्चे हैं — बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा। करीब 27 साल की शादी के बाद अब यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

राजनीति के बीच निजी विवाद भी चर्चा में

इन दिनों विजय अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगे हैं। लेकिन इसी बीच उनकी निजी जिंदगी में मचा विवाद भी सुर्खियों में है, जिस पर विपक्षी दल भी राजनीतिक टिप्पणी कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending