सिंगर अंकित बालियान की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी भी नहीं है और अब एक हरियाणवी सिंगर की जान खतरे में पड़ गई है। अंकित बालियान जिम के लिए शामली आए थे और जिम से वापस लौटते हुए जैसे ही वो अपनी कार के पास पहुंचे तो 4 लोगों ने उन पर 12 राउंड गोलियां चलाकर हमला कर दिया। इस हादसे में उनकी जान चली गई और अब उनके दोस्त मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। अंकित के मर्डर के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने पुलिस ने चिंता में डाल दिया है। 

अंकित बालियान के बाद मासूम शर्मी को धमकी 

अब एक फेक आईडी से धमकीभरा वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक आदमी ने दावा किया गया है कि अंकित बालियान की हत्या के पीछे उसी का हाथ है। वीडियो में उस शख्स ने न सिर्फ अंकित को गालियां दीं बल्कि ये तक कह डाला कि अगला नंबर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का होगा। अब इस वीडियो ने सभी को टेंशन में डाल दिया है। आपको बता दें, मासूम शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आकर अंकित बालियान के लिए इन्साफ की मांग भी की थी। 

अंकित की मौत पर मासूम ने तोड़ी चुप्पी 

मासूम शर्मा ने दुख जताते हुए इस दौरान कहा था कि उन्होंने अंकित के साथ काफी काम किया था। सिंगर ने बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर सरकार से जल्द समाधान करने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि ये परेशानी सिर्फ 1 इंसान की नहीं है, कई लोगों और कलाकारों को धमकियां आती रहती हैं। साथ ही वो सरकार से अंकित के हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग भी करते हुए नजर आए थे। मासूम शर्मा ने ये भी रिवील किया कि उनके हालिया गाने की रिलीज के बाद उन्हें भी ढेर सारी धमकियां मिली हैं। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस अकाउंट से धमकीभरे वीडियो सामने आया है वो आईडी फर्जी बताई जा रही है। अब पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये वीडियो किसने बनाया है। साथ ही पुलिस उस डिवाइस तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही है। अब देखना ये होगा कि ये मामला आगे कौन-सा नया मोड़ लेता है।