सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सभी सेलेब्स ने बड़ी ही धूमधाम से राखी सेलिब्रेट की है। इस त्योहार के मस्तीभरे और इमोशनल मोमेंट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच सलमान खान का राखी मोमेंट भी चर्चा में बना हुआ है। अब कई लोग सोच रहे होंगे कि सलमान खान तो मुस्लिम हैं तो वो राखी क्यों बंधवाएंगे? तो आपको बता दें, सलमान सभी धर्मों का दिल से सम्मान करते हैं। उनके घर पर जिस तरह ईद पार्टी होती है, उसी तरह दिवाली पार्टी भी होती है। साथ ही सलमान गणपत्ति बप्पा का स्वागत भी अपने घर पर बड़े घूमधाम से करते हैं।  

सलमान का वीडियो वायरल 

यानी मुस्लिम होने के बावजूद सलमान खान सभी हिन्दू फेस्टिवल्स सेलिब्रेट करते हैं। पूरी खान फैमिली काफी सेक्युलर है। सोहेल और अरबाज खान भी एक बार हिन्दू लड़कियों से शादी कर चुके हैं। इतना ही नहीं इन तीनों की बहन अर्पिता खान भी हिन्दू हैं। अर्पिता को सलीम खान ने अडॉप्ट किया था। ऐसे में अर्पिता आज भी अपने तीनों भाइयों को रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधती हैं। इस बार जब अर्पिता ने अपने बड़े भाई सलमान को राखी बंधी तो लोगों का अटेंशन एक खास चीज पर चला गया। वो चीज थी वीडियो के फ्रेम में नजर आ रही पेंटिंग। 

राखी बंधवाते हुए सलमान ने कैसे खींचा ध्यान?

दरअसल, सलमान खुद मुस्लिम हैं और वो हिन्दू बहन से राखी बंधवाकर हिन्दू ट्रेडिशन का हिस्सा बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान उनके पीछे ईसा मसीह की पेंटिंग नजर आ रही है। अब ये वीडियो देखकर फैंस हैरान हो गए हैं कि कैसे एक फ्रेम में 3 धर्मों को सम्मान दिया गया है। वाकई ऐसा खूबसूरत नजारा सिर्फ सलमान खान के घर पर ही देखने को मिल सकता है। आपको बता दें, ये वीडियो खुद अर्पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है वीडियो में सलमान और अर्पिता बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान ने जहां जीन्स और टीशर्ट पहनी है और हैट के साथ अपना लुक कम्पलीट किया है, तो वहीं अर्पिता भी कॉटन के सूट में नजर आ रही हैं। 

सोशल मीडिया पर छाया सलमान-अर्पिता का राखी मोमेंट 

अर्पिता पहले सलमान खान को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और फिर कलाई पर राखी बांधकर भाई का मुंह मीठा करवाती हैं। इसके बाद सलमान बड़े ही प्यार से अपनी बहन को गले लगा लेते हैं। इस वीडियो में बस प्यार ही प्यार नजर आ रहा है। ये वीडियो अब फैंस का दिल जीत रहा है। सलमान खान ने एक बार फिर दुनिया को एक खूबसूरत नजारा दिखाते हुए बड़ी ही आसानी से लोगों को एक अहम सीख दे दी है।