'पूरा बॉलीवुड एक तरफ और अक्खा इमरान हाशमी एक तरफ' ये डायलॉग पिछले कुछ समय से बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। जबसे इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज हुई है उनका क्रेज एक बार फिर लोगों के बीच बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच एक्टर एक्टर क फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अपनी बिगड़ती तबीयत को लेकर जानकारी दी है।
इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी की हालत बिगड़ी हुई है। एक्टर को स्वाइन फ्लू (H1N1) हो गया है। बताया जा रहा है कि इमरान हाशमी काम के सिलसिले में रांची और कुछ जगह गए थे, लेकिन एक्टर वापस लौटे तो उनकी तबीयत खराब हो गई। ऐसे में एक्टर ने फौरन टेस्ट करवाए और रिपोर्ट्स में वो स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब एक्टर के काम पर भी ब्रेक लग गया है। अब उन्होंने अपने अपकमिंग शो भी पोस्टपोन कर दिए हैं।
इमरान हाशमी ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'हाय बैंगलोर, मेरी तबीयत बहुत खराब है और बदकिस्मती से मैं बैंगलोर शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई, बस पोस्टपोन हुआ है! मैं आप लोगों से 12 सितम्बर, शनिवार को Sunburn Union में मिलूंगा। आपकी टिकट नई तारीख तक वैलिड रहेगी। आप लोगों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता!' इमरान हाश्मी ने इस पोस्ट से क्लियर कर दिया कि अब बीमारी के कारण उन्होंने अपना शो कैंसिल कर दिया है। हालांकि, उन्होंने फैंस के पैसे बर्बाद नहीं होने दिए।