अरुणा ईरानी के पति और मशहूर फिल्ममेकर पति कुकू कोहली अब इस दुनिया में नहीं रहे। 25 अगस्त की शाम उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 77 साल की उम्र में कुकू कोहल ने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। अचानक कुकू कोहली के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। हर कोई इस वक्त गम में डूबा हुआ है। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री इस वक्त मातम मना रही है। कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सेलेब्स भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

अरुणा ईरानी से छूटा पति का साथ 

विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, शारवरी वाघ और रोहित शेट्टी जैसे सेलेब्स कुकू कोहली को अंतिम विदाई देते हुए नजर आए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिले जो आपका भी दिल तोड़ देंगे। अरुणा ईरानी अपने पति को खोकर बुरी तरह से बिखर गई हैं। उनका हाल देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। अरुणा ईरानी पति को खोने के बाद खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर दुख साफ झलक रहा है। पति को आखिरी अलविदा कहते हुए अरुणा ईरानी टूट गई हैं। 

पति के निधन के बाद खुद को संभालना भी मुश्किल 

सफेद कपड़ों में नजर आ रहीं अरुणा ईरानी ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। उनकी हालत देखकर किसी को भी तरस आ जाएगा। परिवार वाले उन्हें संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दुख की घड़ी में अपने ही उनका सहारा बने हैं। कोई उनका हाथ थामे उनकी चलने में मदद कर रहा है, तो कोई बेसुध हुई एक्ट्रेस को दिलासा दे रहा है। एक वीडियो में कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में अरुणा ईरानी भीड़ के बीच बैठी हुई दिख रही हैं। इस दौरान उनकी नम आंखें बयां कर रही हैं कि ये गम अब जिंदगीभर उनके साथ रहेगा। 

अजय देवगन को दिया था ब्रेक 

सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस कुकू कोहली की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं। साथ ही चाहने वाले अरुणा ईरानी को भी इस मुश्किल समय में सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, कुकू कोहली ने 35 साल पहले अजय देवगन को इंडस्ट्री में पहला मौका दिया था। फिल्म Phool Aur Kaante से अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली ही थे। उन्होंने 'सुहाग', 'जुल्मी' और 'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्में डायरेक्ट की थीं।