संभावना सेठ ने इस साल जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं। अब उन्हीं की तरह एक और एक्ट्रेस को साइंस और टेक्नोलॉजी के सहारे मां बनने का मौका मिला है। पॉपुलर बॉलीवुड कपल अनुष्का रंजन और आदित्य सील पेरेंट्स बन गए हैं। इन दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद अपने पेरेंटहुड फेज में कदम रखा है। इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट अनुष्का और आदित्य ने सोशल मीडिया के जरिए की है। इन दोनों ने एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि इनके घर 2 नन्ही परियां आई हैं।
2 बेटियों के पेरेंट्स बने कपल
अनुष्का रंजन और आदित्य सील पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अनुष्का रंजन की प्रेग्नेंसी फोटोज और खास रस्में देखकर फैंस को भी उनके बच्चों का इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार था। अब कपल ने रिवील किया है कि ये दोनों 2 बेटियों के मम्मी-पापा बने हैं तो फैंस की एक्साइटमेंट का भी ठिकाना नहीं रहा। अब कपल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो न्यूज शेयर करते हुए काफी एक्साइटेड हैं। उनके दिल अपनी बेबी गर्ल्स वीरा रंजन सील और माही रंजन सील के वेलकम से भरे हुए हैं।
नाम किए रिवील
आपको बता दें, अनुष्का रंजन और आदित्य सील के बच्चों का जन्म 23 अगस्त को हुआ है। अब इसे शेयर करते हुए कपल ने लिखा, 'हमारी जिंदगी को रोशन करने के लिए हमारी सनशाईनस यहां हैं। हमारे दिल प्यार और ग्रैटिट्यूड से भरे हुए हैं।' अब इस पोस्ट को देखकर फैंस और सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं। सभी अब बच्चों के नाम पर भी रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का और आदित्य ने अपनी बेटियों के बेहद ही प्यारे नाम रेक हैं वीरा और माही।
View this post on Instagram
A post shared by Anush 🦭 (@anushkaranjan)
सेलेब्स ने दी बधाई
अब इस पोस्ट पर अनुष्का की बहन आकांशा ने कमेंट कर लिखा, 'मेरी लाइफ लाइन्स।' वहीं, वाणी कपूर, रकुलप्रीत सिंह, अथिया शेट्टी, जैस्मिन भसीन, भूमि पेडनेकर, करण टैकर, सान्या मल्होत्रा, कृतिका कामरा, नेहा धूपिया, राशि खन्ना, ईशा गुप्ता, गौहर खान और सोहा अली खान जैसे कई सेलेब्स ने भी पोस्ट पर कमेंट कर इन बच्चों का दुनिया में वेलकम किया है।