बादशाह और ईशा रिखी ने शादी के 5 महीने बाद ही आज अपने तलाक का अनाउंसमेंट कर दिया है। इन दोनों के पोस्ट को देखकर लोग भी बातें बनाने से पीछे नहीं हट रहे। ये मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि बादशाह एक बड़े सेलेब हैं और दूसरा कारण ये भी है कि बादशाह की इससे पहले भी एक शादी टूट चुकी है। दूसरा तलाक होने के कारण लोग ज्यादा हैरान हैं। वहीं, ग्लैमर इंडस्ट्री में बादशाह से पहले भी कई सेलेब्स dusre तलाक को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। इस लिस्ट में bollywood के मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी शामिल हैं।
आमिर खान
आमिर खान ने पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। 2 बच्चे होने के बाद आमिर ने 16 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। इसके बाद उन्हें किरण राव से प्यार हुआ और आमिर ने 2005 में उनके साथ शादी कर ली। आमिर और किरण का एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के करीब 15 साल बाद ये रिश्ता भी टूट गया। अब इसी साल आमिर एक बार फिर दूल्हे बने हैं और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार शादी की है।
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर की पॉपुलैरिटी टीवी पर काफी ज्यादा रही है। हर लड़की को करण सिंह ग्रोवर पर क्रश हुआ करता था। हालांकि, वो साल 2008 में ही शादी कर घर बसा चुके थे। करण ने पहले टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन ये शादी एक साल भी चल नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया। इसका बाद करण ने अपनी को-स्टार जेनिफर विंगेट के साथ इश्क लड़ाया और दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के 2 साल बाद करण का दूसरा तलाक हो गया। इसके बाद उनकी लाइफ में बिपाशा बसु की एंट्री हुई और अब ये दोनों हैप्पिली मैरिड हैं।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी की किस्मत तो शादी के मामले में काफी खराब है और ये बात वो खुद भी मानती हैं। श्वेता ने 2 बार शादी का लड्डू खाया और वो दोनों बार बुरी तरह पछताई हैं। पहले राजा चौधरी से श्वेता ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन इस शादी में श्वेता ने काफी कुछ झेला। आखिर में उन्हें ये रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद उनकी लाइफ में अभिनव कोहली आए और उनसे भी श्वेता की नहीं बनी। आखिर में मामला एक बार फिर पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया था।
दलजीत कौर
दलजीत कौर के साथ तो कुछ ऐसा हुआ कि पूरी दुनिया ही हैरान रह गई। दोनों शादी में एक्ट्रेस को सिर्फ दुख ही मिला है। पहले दलजीत ने एक्टर शालीन भनोट के साथ लव मैरिज की और बाद में खबर आई कि एक्ट्रेस काफी कुछ झेल रही हैं। दलजीत ने शालीन पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे। शालीन से तलाक के कई साल बाद उनकी लाइफ में एक NRI लड़का आया जो पूरी तरह फ्रॉड निकला। निखिल पटेल से शादी कर एक्ट्रेस ने न सिर्फ अपना करियर बल्कि अपना देश भी छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में निखिल पटेल और उनके परिवार वालों ने इस शादी को ही मानने से इंकार कर दिया। तलाक से पहले दलजीत कौर और निखिल पटेल का झगड़ा पूरी दुनिया ने देखा है।
चारु असोपा
चारु असोपा भी शादी और तलाक की वजह से कई बार सुर्खियों में आई हैं। चारु ने 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। पहले तो सब ठीक था, लेकिन फिर इन दोनों के बीच अनबन होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे पर सरेआम भद्दे आरोप लगाए। इसी बीच ये भी खुलासा हुआ कि ये चारु कि दूसरी शादी है। इससे पहले उनका राजस्थान के एक मारवाड़ी बिजनेसमैन से तलाक हो चुका है। बाद में चारु और राजीव ने भी अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।