'बिग बॉस' का नया सीजन 6 सितम्बर से शुरू होने वाला है। ये शो अपने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान की वजह से भी जाना जाता है। सलमान खान की वजह से ही करोड़ों फैंस इस शो से जुड़े हुए हैं। जबसे सलमान खान ने 'बिग बॉस' होस्ट करना शुरू किया है, इस शो की TRP बढ़ती ही गई है। ऐसे में सलमान भी अपनी एनर्जी और इमोशंस इस शो पर खर्च करने के लिए मेकर्स से मोटी फीस वसूल करते हैं। सीजन 4 से सलमान इस शो से जुड़े हुए हैं और हर साल शो शुरू होने से पहले उनकी फीस को लेकर खबरें आनी शुरू हो जाती हैं। इस साल भी ये जानकारी सामने आ गई है कि भाईजान को पूरे सीजन के कितने पैसे मिलने वाले हैं। 

सलमान ने 'बिग बॉस' के लिए कम की फीस?

आपको बता दें, वैसे तो हर साल सलमान खान 'बिग बॉस' के लिए अपनी फीस बढ़ा देते हैं, लेकिन इस बार सुनने में आया है कि एक्टर ने अपनी फीस पिछले सीजन से कम कर दी है। यानी इस बार सलमान खान करोड़ों रुपये का घाटा खाकर शो की कमान संभालने वाले हैं। पहले ये जान लेते हैं कि पिछले सीजन के लिए सलमान खान ने कितनी फीस चार्ज की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने 'बिग बॉस 19' के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस ली थी। वहीं, इस बार उन्होंने इससे कम कीमत में शो होस्ट करने के लिए हामी भर दी है। 

सलमान खान ने कितने करोड़ किए कम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' के लिए मेकर्स ने सलमान खान के सामने 120 करोड़ रुपये का ऑफर रहा है। इस बार सलमान को पूरे सीजन के लिए 120 करोड़ रुपये दिए जाने की खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक सलमान को इस सीजन 30 करोड़ कम मिलने वाले हैं। हालांकि, ये खबर अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है। दूसरी तरफ अभी तक ये भी पता नहीं चला है कि सलमान खान कितने एपिसोड्स में नजर आएंगे। सलमान पर एपिसोड फीस चार्ज करते हैं, ऐसे में फीस कम होने का मतलब ये भी हो सकता है कि वो कम एपिसोड्स में दिखाई दें। 

कौन होंगे 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स?

पिछले काफी समय से देखने को मिल रहा है कि सलमान खान किसी एपिसोड में नजर आते हैं और कभी-कभी गायब हो जाते हैं। उनकी जगह कभी करण जौहर तो कभी फराह खान शो होस्ट करती हुई नजर आती हैं। वहीं, अभी तक नए सीजन के कंफर्म्ड कंटेस्टेंट्स के नाम सामने नहीं आए हैं। कनिका मान, माही विज, गीता बसरा, रिया अहीर और शोविक चक्रवर्ती कुछ ऐसे नाम हैं जो शो में दिखाई दे सकते हैं।