बादशाह की लव लाइफ को लेकर अक्सर ही खबरों का बाजार गर्म रहता है। पहली शादी टूटी तो रैपर का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जुड़ने लगा। हानिया और बादशाह का चोरी-छिपे विदेश में मिलना गॉसिप का हॉट टॉपिक बन गया। हालांकि, इन लिंकअप रूमर्स के बीच बादशाह ने अचानक एक्ट्रेस ईशा रिखी संग गुपचुप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर डाला। जैसे ही इनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फैंस सोच में पड़ गए, लेकिन बादशाह की सबको चौंकाने की आदत लगता है अभी भी बरकरार है। शायद इसलिए बादशाह ने शादी के महज 5 महीने बाद ही अपने तलाक की खबर पर मुहर लगा दी है। 

बादशाह ने तलाक पर लगाई मुहर 

पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि बादशाह और ईशा रिखी की शादी में दरार आ गई है। ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर इस बात का हिंट भी दिया था। ईशा रिखी ने करीब 5 हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए अपने पति बादशाह पर कुछ आरोप लगाए थे। बादशाह ने उस समय तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उन्होंने एक बयान जारी करते हुए ईशा से अलग होने का ऐलान कर दिया है। बादशाह ने अपने बयान में लिखा, 'मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला ले लिया है।'

आपसी सहमति से अलग हुए बादशाह और ईशा 

बादशाह ने आगे लिखा, 'ये फैसला म्यूचुअल रिस्पेक्ट से लिया गया है और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। इस मामले पर हमारा यही बयान है। हम गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते पर कोई भी कयास न लगाएं।' आपको बता दें, बादशाह के साथ-साथ ईशा रिखी ने भी सोशल मीडिया पर यही बयान सांझा किया है। अब कपल ने जॉइंट स्टेटमेंट देकर अपना रिश्ता खत्म कर दिया और फैंस की सारी कन्फ्यूजन भी दूर कर दी। 

'बिग बॉस' में दिख सकती हैं ईशा रिखी 

आपको बता दें, ईशा रिखी को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि वो 'बिग बॉस सीजन 20' में नजर आने वाली हैं। इन अटकलों के बीच ईशा रिखी को और भी हाइप मिल गया है। अगर अब सच में ईशा इस रियलिटी शो का हिस्सा बनीं तो उनके और बादशाह के कई राज सामने आ सकते हैं। इन दोनों की शादी इतनी जल्दी कैसे टूट गई इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। ये सीक्रेट भी 'बिग बॉस' के घर में रिवील हो सकता है। हालांकि, उनकी एंट्री को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।