'बिग बॉस 20' को लेकर फैंस पहले से ही एक्साइटेड बैठे हैं। अब कलर्स और जिओ हॉटस्टार ने एक नया वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। ये शो वैसे तो 6 सितम्बर से दस्तक देने वाला है, लेकिन अब शो के पहले कंटेस्टेंट को लेकर एक बड़ा हिंट मिल गया है। 'बिग बॉस 20' में आप किसे देखना चाहते हैं अब ये फैसला मेकर्स ने दर्शकों के हाथ में ही छोड़ दिया है। जो नया प्रोमो आया है उसमें दो हसीनाओं के चेहरे रिवील कर दिए गए हैं। इन दोनों में से किसी एक की एंट्री 'बिग बॉस' के घर में तय है। 

'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने फैंस को दिया वरदान 

आपको बता दें, अब रिया अहीर और लव गिल के बीच कॉम्पिटिशन होगा। इन दोनों में से किसी एक की किस्मत चमकने वाली है और उसे इंडिया के इस बड़े रियलिटी शो में अपनी पर्सनालिटी दिखाने का गोल्डन चांस मिलेगा। प्रोमो में सलमान कहते हैं- 'सोच रहा हूं घरवालों के साथ-साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है। इस बार फिर होगा फैंस का फैसला।' यानी अब फैंस इस बात का फैसला करेंगे कि रिया अहीर और लव गिल में से किसी बिग बॉस के घर में जाने का वरदान मिलेगा। इसके लिए आपको जिओ हॉटस्टार पर जाकर वोट करना होगा और आपका फेवरेट सीधे घर के अंदर पहुंच जाएगा। 

View this post on Instagram
A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


वोटिंग से तय होगा 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट का नाम 

मेकर्स ने ये भी क्लियर कर दिया है कि वोटिंग लाइन्स 2 सितम्बर रात 11:59 मिनट तक ही खुली रहेंगी। आपो बता दें, पिछले सीजन भी मेकर्स ने ऐसा ही दांव खेला था। 'बिग बॉस' शुरू होने से पहले मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच भी ऐसा ही मुकाबला करवाया गया था। ढेर सारे वोट्स से जीत के बाद मृदुल तिवारी की 'बिग बॉस 19' में एंट्री हो गई थी। इस बार भी मेकर्स ने रिया अहीर और लव गिल में से किसी एक की एंट्री के लिए वही रास्ता चुना है। 

कौन हैं रिया अहीर और लव गिल?

रिया अहीर का नाम इस साल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। रिया वैसे तो एक पॉपुलर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं, लेकिन हाल ही में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट में उनके एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। मुंबई में चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान रिया अहीर पुलिस वैन के सामने आकर खड़ी हो गई थीं। स्टूडेंट्स को प्रोटेक्ट करते हुए उन्होंने महिला शक्ति की मिसाल पेश की थी। अब उनका नाम देखकर Gen Z भी चौंक गए हैं। इस दौरान उनकी खूब वाहवाही हुई। वहीं, लव गिल की बात करें तो वो एक्ट्रेस हैं। लव गिल पंजाबी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें, रिया अहीर हाल ही में जिस तरह से पॉपुलर हुई हैं, उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें जनता और खासकर Gen Z का काफी सपोर्ट मिलने वाला है।