कृति सेनन की एक ऐड को लेकर काफी कंट्रोवर्सी चल रही है। हाल ही में कृति सेनन एक रक्षाबंधन की ऐड में नजर आई हैं। इस ऐड में उनके लुक की वजह से काफी बवाल चल रहा है। वैसे ऐड तो ज्वेलरी ब्रांड का है और थीम राखी है, लेकिन कृति के आउटफिट से फैंस कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहे। इसी कारण सोशल मीडिया पर कृति सेनन को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की राय भी सामने आ गई है। कंगना ने सरेआम कृति सेनन को स्टाइलिंग के लिए घेर लिया है।
रक्षाबंधन ऐड में मुसीबत बने कृति सेनन के कपड़े
आपको बता दें, जिस ऐड को लेकर इतनी चर्चा हो रही है उसमें कृति ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने बिकिनी स्टाइल टॉप पर एक जैकेट कैरी की है। नीचे उन्होंने स्कर्ट पहनी हुई है। अब ये ड्रेस काफी रिवीलिंग लग रही है और इसी वजह से एक्ट्रेस को विरोध झेलना पड़ रहा है। वीडियो में कृति सेनन भाई के साथ-साथ पेट डॉग को भी राखी बांध रही हैं और ये बात कुछ लोगों के दिलों को भी छू गई है। वहीं, अब कंगना ने कृति सेनन के इस ऐड पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिएक्शन दिया है।
कंगना ने ऐड पर दिया बयान
कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आजकल महिलाओं के लिए बहुत अच्छा समय है, हमारी अलमारियां कपड़ों की वैरायटी से भरी पड़ी हैं। आज की महिला ग्लोबल महिला है कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज इतने सारे ऑप्शन होने के बाद भी आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके सभी स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हाहा, लगता है ये ऐड जान-बूझकर क्रिपी बनाया गया है!'
बिना नाम लिए किया टारगेट
अब कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने यहां कहीं भी कृति सेनन का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस समझ गए हैं कि उनका इशारा किसकी तरफ है। कृति सेनन का मॉडर्न और रिवीलिंग लुक गॉसिप का कारण बना हुआ है। हर कोई उनके कपड़ों को लेकर मोरल पुलिसिंग करने में जुटा हुआ है।