मशहूर एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनसे रेस्टोरेंट में घटिया डिमांड कर दी गई थी। कंगना शर्मा को ओटीटी पर बोल्ड सीन्स देने के लिए जाना जाता है। अब उन्होंने अपनी इस बोल्ड इमेज को लेकर भी ढेर सारी बातें की हैं। साथ ही फिल्म 'हेट स्टोरी' की कास्टिंग के दौरान झेले कास्टिंग काउच को लेकर भी काफी कुछ कह दिया।
कंगना शर्मा ने कास्टिंग काउच पर खोला राज
कंगना शर्मा से जब कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'मीडिया में मैं अभी आने लगी हूं। लोग मुझे पहले से जानते हैं कि मैं किस तरह की इंसान हूं। तो अगर लोग आपको पहले से जानते हैं और अब वो कुछ और देख रहे हैं, तो वो मुझे कास्ट करना चाहेंगे, लेकिन सिर्फ बोल्ड रोल्स के लिए। मुझे चाहिए कि बोल्ड हो कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि आज आप कोई भी इंग्लिश या बॉलीवुड फिल्म देख लो या ओटीटी देख लो, कहां किसिंग या बोल्ड या फिर बेड सीन्स नहीं हैं? हर जगह पर होते हैं। अगर आप सुन्दर हो तो लोग ट्राई करते हैं।'
रेस्टोरेंट में की थी भद्दी मांग
कंगना शर्मा का कहना है हां और ना आपके हाथ में होता है। एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए आगे कहा- 'एक बार मेरे साथ भी कास्टिंग काउच हुआ है। मुझे मीटिंग के समय बोला गया है कि अपनी पेंटी उतारकर मुझे दो।' कंगना शर्मा के रिवील किया कि ये किस्सा 'हेट स्टोरी' की कास्टिंग के वक्त हुआ था। कंगना शर्मा इस फिल्म में इहाना ढिल्लों वाले किरदार के लिए गई थीं। उन्होंने आगे कहा, 'हम एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे। तो उन्होंने कहा कि तुम कितनी बोल्ड हो? तो मैंने कहा कि अगर बात एक्टिंग की है तो आप मुझसे कुछ भी करवा लो। मैं अपने दिमागी में इतनी बोल्ड थी।'
बोल्डनेस के नाम पर मांगे अंडर गारमेंट्स
उन्होंने आगे कहा, 'सभी जानते हैं कि हेट स्टोरी, राज या फिर महेश भट्ट टाइप की फिल्म है तो उसमें किसिंग सीन्स और थोड़े वैसे सीन्स होंगे। वो भी वैसे नहीं होते हैं। एक्टर्स एक डिग्निटी के साथ प्ले करते हैं। वो एटमॉस्फेयर ही अलग होता है। तो उन्होंने कहा तुम कितनी बोल्ड हो? तो मैंने कहा काफी ज्यादा। तो उन्होंने बोला- क्या तुम अपनी अंडर वियर निकालकर मुझे दे सकती हो? उसे लगा कि मैं नहीं बोलूंगी और मैंने बोला अभी खाएगा या बाहर चलकर खाएगा। तो उसने कहा- अरे नहीं-नहीं! मैं तो बस देखना चाह रहा था।' कंगना शर्मा ने इसके जवाब में कहा, 'मैं इतनी बोल्ड हूं कि मैं तुझे यहां भी उतारकर दे सकती हूं, लेकिन तेरा जैसा इंसान- जो आज मुझे बोल रहा है पता नहीं पहले कितनी लड़कियों को मोलेस्ट किया होगा तुम लोगों ने। ऐसी-ऐसी सोच होती है, लेकिन ये तुम्हारे हाथों में है।' एक्ट्रेस का कहना है कि कास्टिंग काउच आज कहां पर नहीं है? आज कोई भी इंडस्ट्री सेफ नहीं है।