बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर सर्जरी के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद एक्टर के पैर की सर्जरी करवाई गई। कार्तिक आर्यन एक्शन सीन करते हुए घायल हुआ थे और उन्हें फौरन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। अब इस मामले पर खुद कार्तिक ने रिएक्ट किया है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक्टर ने मजाकिया अंदाज में अपनी इंजरी की जानकारी दी। 

सर्जरी के बाद आया कार्तिक आर्यन का पोस्ट

कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। इस फोटो में एक्टर अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ पर कैनुला भी नजर आ रहा है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में कार्तिक खिड़की से बाहर झांक रहे हैं। उनके चेहरा पर मायूसी भी दिखाई दे रहे है। हालांकि, इस मुश्किल वक्त में कार्तिक हार नहीं मान रहे बल्कि इस चैलेंज को भी उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया है। बाकी तस्वीरों में एक्टर ने अपनी हालत दिखाई है। एक फोटो में उन्होंने लिखा है कि उनका पांव आउट ऑफ सर्विस है। 

View this post on Instagram
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


कार्तिक ने अस्पताल से दिखाई अपनी झलक 

एक फोटो में कार्तिक के घुटने पर नी सपोर्ट पहने हुए हैं। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन ने एक खतरनाक स्टंट करते हुए भी अपनी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो से समझ आ रहा है कि एक्टर ने फिल्म में क्या ताबतोड़ एक्शन किया होगा। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। कार्तिक ने लिखा- 'कबीर सर ने कहा, टांग तोड़ दो।' इसके रिप्लाई में डायरेक्टर कबीर खान ने हंसते हुए कमेंट किया, 'भाई हर बात इतनी सीरियसली मत सुना करो।'

सर्जरी के बाद घर लौटे कार्तिक 

अब इस पोस्ट पर फैंस कार्तिक के जल्द ठीक होने के कमेंट कर रहे हैं। कार्तिक के चाहने वालों ने उनके लिए प्रार्थनाएं करना और उनकी रिकवरी के लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दी हैं। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर सर्जरी के बाद घर लौट चुके हैं। उनका ऑपरेशन सफल रहा और वो रिकवरी के रास्ते पर हैं। जल्द ही कार्तिक आर्यन अपनी रुकी हुई शूटिंग भी शुरू कर देंगे।