कृति सेनन की रक्षाबंधन ऐड इस वक्त गॉसिप की वजह बनी हुई है। राखी बांधते हुए कृति सेनन ने जो कपड़े पहने हैं, उस पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा। हर तरफ कृति सेनन को उनके कपड़ों के लिए ट्रोल किया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कृति सेनन पर आरोप लगाए और उनपर सवाल खड़े कर दिए। अब इतने नेगेटिव रिएक्शंस मिलने के बाद कृति सेनन ने भी फाइनली इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने अब एक बयान जारी कर सभी लोग करारा जवाब दे दिया है। 

कंगना ने कृति सेनन पर किया वार

आपको बता दें, कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सवाल उठाया था कि जब हमारे पास कपड़ों के इतने ऑप्शन हैं, तो राखी बांधते हुए बिकिनी को पहननी? अब इस सवाल का जवाब भी कृति सेनन ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में दे दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एक एक बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, 'त्योहारों का असली मकसद आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि ट्रेडिशंस के लिए आपके इमोशंस और उनके अर्थ में होता है।' 

कृति ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की रक्षा वैसे ही कर सकते हैं, जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं और हमारे लिए यह प्रेयर और प्रॉमिस हमारे डॉगी के लिए भी है! आखिरकार, वो भी परिवार हैं!' कृति सेनन ने आगे सवाल उठाते हुए लिखा, 'साथ ही हम ये बताना कब बंद करेंगे कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन समय के साथ काफी बदल गया है, लेकिन आज भी किसी महिला की अपनी संस्कृति के प्रति इज्जत को सिर्फ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है! कल्चर और ट्रेडिशन उसके दिल में होते हैं, उसके नेकलाइन में नहीं!'

महिलाओं के कपड़ों पर दिया जबरदस्त रिएक्शन 

अब कृति के इस बयान को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग एक्ट्रेस को पहले से ही सपोर्ट कर रहे थे और कुछ के मन में इस पोस्ट को देखने के बाद बदलाव आ सकता है। कृति सेनन बस यही कहना चाहती हैं कि महिलाओं को उनके कपड़ों से जज करना ठीक नहीं है क्योंकि अब समय बदल चुका है।