कृति सेनन का रक्षाबंधन ऐड पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्ट्रेस ने इस विज्ञापन ने राखी बांधते हुए जो कपड़े पहने, वो देखकर लोगों के बीच आक्रोश पैदा हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने कृति सेनन को मर्यादा का पाठ भी पढ़ाया। कंट्रोवर्सी इस कदर बढ़ गई कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी इस मामले पर बयान सामने आया। कृति को सफाई देनी पड़ी और राहुल गांधी ने उनका साथ दिया। बावजूद इसके बवाल इतना बढ़ गया कि ब्रांड को इस मामले अपने कदम पीछे लेने पड़े।
हर जगह से हटा कृति सेनन का रक्षाबंधन ऐड
आपको बता दें, जिस विज्ञापन को लेकर हर तरफ गॉसिप चल रही है अब ब्रांड ने उसे डिलीट कर दिया है। जी हां, कृति सेनन का रक्षाबंधन ऐड अब सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। कहीं भी आपको कृति सेनन का रक्षाबंधन ऐड नजर नहीं आएगा। GIVA ब्रांड ने न सिर्फ सभी जगह से इस ऐड को रिमूव किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस मामले पर सफाई भी दी है। चलिए जानते हैं कि ब्रांड ने अपने बयान में क्या कहा है।
ऐड हटाने के बाद ब्रांड ने दी सफाई
ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड होने के नाते, हम हमेशा इन खुशियों भरे मोमेंट्स को पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम ये प्यार और सेलिब्रेशन अपने पालतू जानवरों के साथ भी बांटना चाहते थे। अगर हमारी हालिया ऐड से अनजाने में सोसाइटी के किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो ये बिल्कुल भी हमारा इरादा नहीं था। सम्मान जताते हुए, हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इस फेस्टिव सीजन में आपको ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी मिले!'
ब्रांड ने ट्रोलिंग के बीच लिया फैसला
अब जब ब्रांड ने इतना बड़ा कदम उठाया तो जल्द ही ये मामला भी शांत हो जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ जो लोग इस मामले में ब्रांड और कृति सेनन का समर्थन कर रहे थे उनका दिल ये देखने के बाद टूट सकता है। आखिरकार 2026 में भी महिलाओं को उनके कपड़ों के आधार पर ही जज किया जा रहा है। लोगों की सोच नहीं बदल रही और ब्रांड को ही इस मामले में अपने कदम पीछे लेने पड़ गए।