बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन राखी के एक ऐड को लेकर कंट्रोवर्सी में फंसी हुई नजर आ रही हैं। रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन ने जो कपड़े पहने हैं उसपर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि कृति सेनन ने ऐड में भाई को राखी बांधते हुए संस्कृति और मर्यादा का ख्याल नहीं रखा। बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP नेता कंगना रनौत भी इस मामले में कृति सेनन के खिलाफ नजर आईं। बढ़ती कंट्रोवर्सी के बाद कृति सेनन ने एक बयान जारी कर अपनी सफाई पेश की। वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुलेआम कृति सेनन का सपोर्ट किया है।
कृति सेनन के सपोर्ट में क्या बोले राहुल गांधी?
पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी लगातार Gen Z सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। देश की बेटियों के लिए वो सभी से भिड़ने को तैयार हैं। वो लड़कियों के लिए बुलंदी से आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में जब कृति सेनन को उनके कपड़ों के लिए खरीखोटी सुनाई जा रही है, तो राहुल गांधी इस मुद्दे में भी अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटे। राहुल गांधी ने कृति सेनन के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा, 'एक औरत क्या पहनती है, क्या करती है और कहा जाती है- ये उसकी चॉइस है। महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करो। #SmashThePatriarchy'
ट्रोलिंग पर कृति सेनन को जारी करना पड़ा बयान
राहुल गांधी के इस बयान से साफ नजर आ रहा है कि वो इस बात के खिलाफ हैं कि महिलाओं के कपड़े पहनने की आजादी पर सवाल उठाए जाएं। वो हर महिला को उसी हक के साथ अपनी लाइफ एन्जॉय करते हुए देखना चाहते हैं, जो पुरुष के पास होते हैं। राहुल गांधी ने यहां लोगों से अपील की है कि वो महिलाओं से जुड़ी इन दकियानूसी बातों को करना बंद कर दें। आपको बता दें, कृति ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया था। कृति ने कहा कि एथनिक फैशन अब बदल गया है और कल्चर और ट्रेडिशन दिल में होता है, नेकलाइन में नहीं।
राहुल गांधी ने दिया कृति का साथ
अब राहुल गांधी ने जिस तरह से कृति का साथ दिया है, लगता है बाकी लोग भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आएंगे। जहां सोशल मीडिया पर महिलाओं को कपड़ों के लिए ट्रोल करने वालों की अच्छी-खासी तादाद देखने को मिलती है, वहीं उनके लिए सपोर्ट करने वाले बेहद ही कम लोग नजर आते हैं।