सलमान खान की दरियादिली वक्त-वक्त पर फैंस का दल जीत लेती है। बॉलीवुड में सलमान खान जैसा दिल शायद ही किसी के पास होगा। इंडस्ट्री में जब भी किसी का मुश्किल वक्त आता है, तो वो शख्स सीधा सलमान खान से मदद मांगने चला जाता है। हर कोई जानता है कि करियर रिवाइव करने से लेकर आर्थिक तंगी तक हर समस्या का इलाज सलमान खान के पास है। दरअसल, सलमान खान चैरिटी करने और लोगों की मदद करने में शुरू से ही विश्वास रखते हैं। अब भाईजान ने अपने बॉडी डबल के इलाज का भी जिम्मा उठा लिया है। 

बॉडी डबल की मदद के लिए आए सलमान खान 

सलमान खान के बॉडी डबल को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। अब सलमान खान इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि परवेज का मेडिकल ट्रीटमेंट सही से हो जाए। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को परवेज की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद वो अपने मैनेजर पियुष के साथ अस्पताल गए। कुछ टेस्ट के बाद परवेज को एडमिट किया गया और फिर उनकी हार्ट सर्जरी हुई। जैसे ही सलमान खान को इस बारे में पता चला उन्होंने परवेज की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा दिया। 

मेडिकल ट्रीटमेंट को लेकर पर्सनली दिया ध्यान 

परवेज के मैनेजर पियुष ने बताया है कि सलमान ने खुद इस बात का ध्यान रखा कि ट्रीटमेंट में कोई कसर न छूट जाए। वो पूरा वक्त साथ रखे और ये सुनिश्चित किया कि परवेज को कोई समस्या न हो। उनका कहना है कि सलमान अपने बॉडी डबल को छोटे भाई की तरह ट्रीट करते हैं। वहीं, अब परवेज की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। आपको बता दें, परवेज की सर्जरी की वजह से सलमान खान की अपकमिंग पैन-इंडिया एक्शन फिल्म की शूटिंग बीच में रुक गई है। परवेज इस फिल्म में कुछ एक्शन सीन शूट करने वाले हैं। 

इन फिल्मों में सलमान संग परवेज ने किया काम 

ऐसे में अब परवेज के एक्शन सीक्वेंस को आगे के लिए स्केड्यूल किया गया है। आपको बता दें, परवेज ने सलमान खान के लिए 'प्रेम रतन धन पायो', 'सुल्तान', 'दबंग 3', 'रेस 3', 'राधे' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अब इतने सालों के साथ के बाद सलमान खान का अपने बॉडी डबल की सेहत को लेकर चिंता करना तो बनता है।