उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उर्फी जावेद कई साल से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। अब तो उन्हें बड़े-बड़े रियलिटी शोज में देखा जाता है। 'बिग बॉस', 'स्प्लिट्सविला', 'प्ले ग्राउंड' जैसे शोज में उर्फी हाल ही में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं प्राइम वीडियो पर उर्फी जावेद का खुद का शो 'फॉलो कर लो यार' भी खूब पसंद किया गया था। हालांकि, पिछले 1 साल से उर्फी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अब उर्फी ने एक वीडियो शेयर कर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।
उर्फी जावेद ने रिजेक्शन पर दिया बयान
उर्फी जावेद ने बताया है कि कैसे वो एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स से हाथ धोती जा रही हैं। एक्ट्रेस को लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है। वो पहले जिन शोज में काम कर चुकी हैं अब वहां से भी उर्फी का पत्ता कट चुका है। उर्फी जावेद ने अपने इस वीडियो में 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर भी एक सीक्रेट रिवील किया है। वीडियो में उर्फी कहती हुई नजर आती हैं कि इंस्टाग्राम पर वो अक्सर देखती हैं कि कोई गाड़ी खरीद रहा है तो कोई कुछ अचीव कर रहा है। सभी लोग कामयाब हैं, लेकिन उर्फी ने यहां अपने पिछले एक साल के फेलियर को लेकर बात की है।
View this post on Instagram
A post shared by Uorfi (@urf7i)
ब्रांड डील्स हुईं कम और कई शोज से हुईं बाहर
उर्फी ने रिवील करते हुए कहा कि उनका 'फॉलो कर लो यार' का दूसरा सीजन आने वाला था, लेकिन प्राइम ने 1 महीने पहले उसे कैंसिल कर दिया। इसके बाद उर्फी नेटफ्लिक्स का एक शो कर रही थीं, जिसका उन्होंने एक एपिसोड तक शूट कर लिया था। नेटफ्लिक्स ने शो को घटिया बताते हुए उसे कैंसिल कर दिया। इसके बाद उर्फी ने सोचा कि वो 'खतरों के खिलाड़ी' कर लेंगी, लेकिन उन्होंने भी उर्फी को रिजेक्ट कर दिया। इसके अलावा उर्फी ब्रांड प्रमोशन करती थीं। पहले एक महीने में वो 5-6 ब्रांड डील्स कर लेती थीं, लेकिन अब वो 3-4 महीने में 2 डील्स ही कर पा रही हैं। उर्फी का कहना है कि इससे ज्यादा डील्स उन्हें मिल ही नहीं रही हैं।
'लॉकअप', 'बिग बॉस' और 'खतरों' में भी नहीं मिला काम
दुख की बात ये है कि 'प्ले ग्राउंड' से भी उर्फी को रिप्लेस कर दिया गया है। पिछले साल वो उस शो में बतौर मेन्टॉर नजर आ रही थीं। उर्फी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें 'लॉकअप सीजन 2' का ऑफर भी आया था, लेकिन एक शो से उनकी बस 1 दिन की डेट क्लैश हो रही थी, तो दूसरे शो वालों ने उन्हें वो शो नहीं करने दिया क्योंकि उन्होंने वो शो पहले साइन किया था। जब 'लॉकअप' शुरू हुआ तो दूसरे शो वालों ने उर्फी को कहा कि उनका शो आगे चला गया है। इतने रिजेक्शन के बाद उर्फी ने जब 'बिग बॉस' करने का मन बनाया और उनसे मीटिंस की तो उन्हें वहां भी रिजेक्ट कर दिया गया। यानी उर्फी को 'बिग बॉस' से भी रिजेक्ट कर दिया गया। ऐसे में ये साल उनके लिए बस रिजेक्शन का साल रहा है।